धीरेन साहा
नवनियुक्त झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष/ सचिव सहित सभी पदाधिकारीयों का गर्मजोशी से किया गया स्वागत।
केंद्र समिति/जिला कमेटी सहित विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी का सभी पदाधिकारियों ने जताया आभार
पाकुडिया संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला कमेटी का प्रखंड झामुमो कार्यालय में झारखंड महिला मोर्चा के पाकुड़ जिला अध्यक्षा जोसेफिना हेम्ब्रम की अध्यक्षता एंव केन्द्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे व देबीलाल हाँसदा एवं प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा उपस्थिति व देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया चुनाव में महिला मोर्चा की पाकुड़िया प्रखंड के सभी पंचायत से दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी मंगलवार के चुनाव में सर्वसम्मति से झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुडिया की महिला अध्यक्ष के रूप में सुबासिनी मुर्मू, उपाध्यक्ष सोनोती सोरेन , उपाध्यक्ष ऐमेली बेसरा, सचिव उर्मिला हाँसदा, संगठन सचिव ऐमेली सोरेन, संयुक्त सचिव श्रीफुल टुडू,कोषाध्यक्ष संतोशिला सोरेन को बनाया गया चयनित सूची को अनुमोदन के लिए जिला भेज दिया गया। वही महिला प्रखड अध्यक्ष, सचिव सहित तमाम नये पदाधिकारीयों ने केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ,केन्द्रीय कमेटी व जिला कमेटी के प्रति हृदय से आभार व्यवक्त किया। कहा की केंद्र समिति, पाकुड़ जिला कमेटी द्वारा जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसको शत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करेंगे। महिला प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की झामुमो पार्टी सिद्धांतो की पार्टी है। सिद्धांत के अनुसार सभी कार्यों को निष्ठापूर्वक करने का कार्य करेंगे एवं पार्टी हित में जो फैसले लेने होंगे वह लेंगे। केन्द्रीय सदस्यों व प्रखंड अध्यक्ष ने सभी नये महिला मोर्चा पदाधिकारियों से कहा कि यह पार्टी अनुशासित पार्टी है सभी को अनुशासन मे रहना होगा। और झारखंड की हेमंत सरकार जो जनहित में कार्य कर रही है उसे गाँव के लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य सभी करेंगे। इससे पहले जिला से पहुंची महिला मोर्चा के पदाधिकारियों प्रखंड कार्यालय में माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी,महिला जिला सचिव सुशीला देवी,महिला जिला संगठन सचिव सुशीला हेम्ब्रम,विनोद भगत,मोहन टुडू, सहित कई अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।








