सतनाम सिंह
पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड के निर्देशानुसार बुधवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सीमाई क्षेत्र राधानगर , गणपुरा एवं लखिजोल में ए एस आई अशोक यादव एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । मौके पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात एवं डिक्की की जांच की गई । दो पहिया वाहन सवार लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी , हेलमेट जरूर पहनने , एवं एक से ज्यादा वाहन में कतई सवार नहीं होने को लेकर भी जागरूक किया गया । वहीं जांच के दौरान जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज , ड्राइविंग लाइसेंस , इंस्योरेन्स आदि नहीं मिला वैसे गाड़ियों को रोककर रखा गया । तथा कागज लाकर दिखाने के उपरांत ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया ।

Related Posts

टेंडर प्रक्रिया में देरी का मुद्दा सदन में उठा, विधायक हेमलाल मुर्मू ने मांगा स्पष्ट नियम और समय-सीमा

आवास योजना को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में उठाया मुद्दा, समय सीमा में निर्माण पूरा करने की मांग

12 मार्च को शपथ लेंगी अध्यक्ष सबरी पाल, उसी दिन होगा उपाध्यक्ष का चुनाव; राणा ओझा और रूपाली सरकार में मुकाबला
Also Read: E-paper 18-01-26




