धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत गनपुरा गांव में जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन सोमवार रात को किया गया । रात्रि चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसओ संजय दास, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश कुमार राम,डीआरडीओ प्रमोद दास,सीओ किरण डांग,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य गण्यमान्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही इसका लाभ उठाने हेतु आगे आने का निवेदन किया गया । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को मीजल्स रूबैल्ला एमआर का टीका , कालाजार हेतु कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा था एवं बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधित अन्यान्य जरूरी सलाह दी गई तथा इससे संबंधित स्टाल भी लगाया गया था। समाचार प्रेषण तक रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की शिकायत एवं डिमांड को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा त्वरित सुनवाई प्रारंभ था।







