Search

March 14, 2026 2:46 am

पाकुड़िया प्रखंड में नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सदभावना के साथ मनाया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के अलग अलग स्थानों में बुधवार को नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सदभावना के साथ मनाया गया । इस अवसर पर पाकुड़िया हाई स्कूल मैदान में बीडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रखंड,अंचल एवं विद्यालय के सभी कर्मियों व विद्यार्थी ने एक साथ योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया । साथ ही पाकुड़िया थाना प्रांगण में थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृत्व में सभी पुलिस जवानों ने योगाभ्यास किया। वही प्रखंड मुख्यालय कैंपस प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह मोंगला बांध मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रदीप साहा ने विद्यार्थी एवं अभिभावकों के साथ योगा अभ्यास किया। साथ ही वनवासी कल्याण केन्द्र तालवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया । इस अवसर पर पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,सुफल मरांडी,प्रमुख कालीदास मरांडी, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास में भाग लिया।

IMG 20230621 WA0041 1
IMG 20230621 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर