बजरंग पंडित
पाकुड़िया एफ सी लालबाबा पाकुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय छात्रावास की ओर से पाकुड़िया हाई स्कूल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम पाथरडांगा के ग्राम प्रधान देवनारायण राय एवं लक्ष्मण राय ने मैदान में फुटबॉल कीक मारकर किया । सोलह टीमों के बीच प्रतियोगिता का प्रारंभिक मैच गुदाम टीम हरिपुर और शिहली महेशकटा टीम के बीच खेला गया , जिसमें गुदाम टीम हरिपुर दो गोल से विजई हुआ । वहीं क्वार्टर फाइनल मैच गुदाम टीम और एस एम एस मिडिल स्कूल पाकुड़िया के बीच खेला गया जिसमें पेनेल्टी शॉट ऑउट में एस एम एस मिडिल स्कूल पाकुड़िया विजय हुआ।प्रतियोगिता का संचालन अध्यक्ष विकास मुर्मू कर रहे थे ।एस एम एस मिडिल स्कूल पाकुड़िया टीम एक गोल से विजय प्राप्त किया ।जिसमें मुखिया प्रतिनिधि हिरदयानंद भगत एवं ग्राम प्रधान देव नारायण राय द्वारा फाइनल विजेता टीम को 5000 रुपये एवं उप विजेता टीम को 4000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।










