Search

March 14, 2026 9:13 am

पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो सह अभिनंदन समारोह का आयोजन, जुटे कई नेता व कार्यकर्ता

बजरंग पंडित

पाकुड़: प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी भारत जोड़ो सह अभिनंदन समारोह के तहत पाकुड़ कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी का स्वागत किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग भी अपनी कमेटी को सशक्त करने में जुटी है। नए लोगों को अल्पसंख्यक कांग्रेस से जोड़ते हुए सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। हर पार्टी में अल्पसंख्यक विंग है परंतु कांग्रेस का अल्पसंख्यक विंग सबसे मजबूत है। कांग्रेस का अल्पसंख्यक विंग हमेशा अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने होने वाले जुल्म के साथ खड़ी रहती है। पिछली बार बीजेपी की सरकार में मॉबलिंचिंग झारखंड में प्रयोगशाला बन गया था। इसके खिलाफ सड़क पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग मुखर होकर धरना प्रदर्शन के जरिए उस वक्त के रघुवर सरकार को झुकने में मजबूर कर दिया था।कुछ अल्पसंख्यक समुदाय में भी ऐसे लोग है जो सारी बातों से अवगत होने के बाद भी उनके गोद में बैठे हुए है। चुनाव लड़कर कांग्रेस को ही भला बुरा कहते हैं। हमे ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम भी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गठबंधन की सरकार बेहतर काम कर रही है। सभी का मान सम्मान का खयाल रखा जा रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। मदरसा में शिक्षकों का वर्षों से लंबित वेतन का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले अल्पसंख्यक बच्चो के लिए मॉडल स्कूल प्रत्येक प्रमंडल में खोले जा रहे हैं ताकि अल्पसंख्यक बच्चे अनपढ़ न रहे। अल्पसंख्यक बच्चों को हुनर मंद बनाने के लिए कई स्कीमों के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज ने कहा कि आने वाले समय में पाकुड़ जिला अल्पसंख्यक विभाग को और मजबूत किया जाएगा और प्रत्येक वार्ड पंचायत तक संगठन से लोगो को जोड़ कर कांग्रेस के हाथों को मजबूत किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रदेश सचिव अनीसुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, मुख्तार हुसैन, बेलाल शेख, महबूब आलम, देबू विश्वाश, मोजीबुल रहमान, हजीकुल आलम, शाकिर अली, गुलाम रसूल के अलावे अन्य मौजूद थे।

Also Read: E-paper 20-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर