Search

March 14, 2026 7:05 am

पाकुड़ के तीन आरोग्य केंद्रों में हुआ एनक्यूएएस मूल्यांकन, गुणवत्ता की कसौटी पर खरे उतरने की कोशिश

पाकुड़: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने शुक्रवार को पाकुड़ जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का एनक्यूएएस (NQAS) असेसमेंट किया। इस मूल्यांकन के तहत हिरणपुर प्रखंड के गोपालपुर, महेशपुर के मोहबाना और लिट्टीपाड़ा के सूरजबेरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को परखा गया।इस दौरान एक्सटर्नल एसेसर की टीम ने संस्थानों में रोगी केंद्रित सेवाएं, स्वच्छता, दस्तावेज प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन तैयारी और कर्मचारी दक्षता जैसे मानकों की गहन समीक्षा की। डीसी मनीष कुमार ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस प्रमाणन की दिशा में ले जाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आमजनों को मिले बेहतर और भरोसेमंद इलाज। उन्होंने कहा कि शेष आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी इस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह पहल जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के दायरे को और विस्तृत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर