Search

March 17, 2026 10:06 pm

पाकुड़ पॉलिटेक्निक द्वारा चलाया जागरूकता रथ

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिले के अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय पाकुड़ पॉलिटेक्निक के द्वारा आज जागरूकता रथ निकली गई।
जो एक महीने तक पाकुड़ जिले के हर ब्लॉक के अंतर्गत हर पंचायत/गॉंव में जाकर छात्रों को तकनीकी शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देगी और उससे जुड़े रोजगार के अवसरों से अवगत कराएगी।
पाकुड़ पॉलिटेक्निक का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा पाकुड़ के होनहार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर बेहतरीन अभियंता देश के निर्माण में समर्पित करें। जागरूकता रथ को संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ ऋषिकेश गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र एवं परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर