Search

March 17, 2026 10:06 pm

पाकुड़ बजरंगदल के जिला संयोजक बने प्रतीक

बजरंग पंडित पाकुड़।

झारखंड के रामगढ़ जिले में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 15 और 16 अप्रैल को संपन्न हुई जिसमे झारखंड के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,बैठक में पूरे साल में होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई और आने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तय की गई इसके साथ ही जिस जिले में संयोजक,सह संयोजक,सुरक्षा प्रमुख इत्यादि जैसे दायित्व वहा के कार्यकर्ताओं को देना था जिसमे से पाकुड़ जिले के लिए प्रतीक कुमार को संयोजक का दायित्व दिया गया।इस संबंध में जिला मंत्री अरविंद घोष ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय दायित्वों की घोषणा प्रांत स्तर पर होती है, इसी क्रम में पाकुड़ जिले को प्रतीक कुमार के रूप में नया जिला संजोजक मिला है। विभिन्न संगठनों ने भी नए संयोजक को बधाई दी है।
जिला मंत्री विहिप
पाकुड़।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर