Search

March 15, 2026 3:36 pm

पिकअप वैन की चपेट में आने से नाबालिक बच्चे की हुई दर्दनाक मौत।

अविनाश मंडल

पाकुड़ शहरकोल पंचायत अंतर्गत गोकुलपुर मोड़ समीप पिकअप वैन के लपेटे में आने से एक नाबालिक बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, बच्चे की उम्र लगभग कोई 12 वर्ष होगी, बच्चा साइकिल से कोयला परिवहन का काम करता था,प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8 बजे हिरणपुर की ओर जा रही पिकअप वैन से साइकिल चला रहे बच्चे की टक्कर हो गई,और बच्चे की मौत हो गई,बच्चे की पहचान हो गई है, बच्चा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना पंचायत के रहने वाले है, मौके पर नगर थाना पुलिस एसआई शिवम कुमार और पुलिस बल ने पहुंच कर स्थिति को संभाला और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया गया। पिकअप वैन को पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर