Search

March 15, 2026 12:36 pm

पीजी की पढ़ाई शुरु ना होना जनप्रतिनिधियों की उदासीनता

राजकुमार भगत

अभाविप पाकुड़ की उग्र आंदोलन की तैयारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सोना झरिया मींज को ज्ञापन देकर पाकुड़ में पीजी एवं कामर्स की पढ़ाई शुरू करने सहित कई अन्य विषयों पर समाधान की मांग की। ज्ञात हो कि कुलपति महाविद्यालय में नव निर्मित बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। विद्यार्थी परिषद के जिला बम भोला उपाध्याय ने बताया कि बहुउद्देशीय परीक्षा भवन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास जब पाकुड़ आए थे तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लिट्टीपाड़ा डिग्री कॉलेज, बहुउद्देशीय परीक्षा भवन,एवं मेडिकल कॉलेज की प्रमुखता से मांग की। अभाविप के मांगों को पूरा करने का वादा तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिट़्टीपाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए मंच से ही कर दिया था।

कॉलेज मंत्री दुलाल चंद्र दास के नेतृत्व में ज्ञापन सौपते हुए नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा , सह नगर मंत्री राकी रविदास, आनंद भंडारी एवं सुमित सेन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले 5 सालों से विद्यार्थी पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई शुरू करवाने को लेकर के संघर्ष कर रही है। पिछले वर्ष आमरण अनशन के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कुलपति का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया था। इस विषय पर जिला संयोजक बमभोला उपाध्याय ने बताया कि यह समस्या केवल पाकुड़ प्रखंड के विद्यार्थियों की नहीं है बल्कि पाकुड़ के सभी जिलों के छात्र-छात्राएं पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई ना होने से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। आने वाले दिनों में विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय एवं महाविद्यालय में एक दिवसीय धरना तथा विश्वविद्यालय से लेकर विधानसभा एवं राजभवन घेराव की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जब जगता है तो वह महाविद्यालय के पदाधिकारी के कुर्सी से लेकर राज्य एवं देश की सत्ता में परिवर्तन करने की क्षमता रखता है। झारखंड राज्य अलग होने के 20 वर्षों बाद भी पीजी की पढ़ाई ना होना यहां के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर