बजरंग पंडित
महेशपुर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय बिरकिट्टी में रविवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 32 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। वही स्व0 राजीव गांधी की चित्र पर प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर जिला सचिव अब्दुल अहद, महासचिव नईम शेख, कोषाध्यक्ष मोजफ्फर शेख, हैदर अली मोल्ला, रिजाउल शेख, रफीकुल शेख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





