धीरेन साहा
महेशपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक किया गया जिसमें बारी-बारी से विभागवार समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री आवास को योजना में धीमी प्रगति होने पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक को बीडीओ ने फटकार लगाते हुए योजना की पूर्णता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी योजनाओं में कौन-कौन मिस्त्री को आवास निर्माण में लगाया गया है। उसकी सूची मोबाइल नंबर के साथ देने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ मनरेगा में पुरानी योजनाओं की पूर्णता पर अभियान चलाकर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। एमआईएस में नियमानुसार पूर्ण करने एवं डीबीटी के माध्यम से शत-प्रतिशत मजदूरों का मजदूरी भुगतान करने का निर्देश सभी पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक ,मुखिया को दिया गया। साथ ही 15 वित्त आयोग के 45% का लक्ष्य दिया गया है। निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि अगले स्टॉलमेंट पंचायत को प्राप्त हो सके।बैठक में बीपीओ रिजवान फारुकी, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, सभी जेई, एई, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं पंचायत स्वयंसेवक समेत अन्य उपस्थित थे।







