Search

March 17, 2026 11:40 pm

प्रति माह एक सौ फ़ीसदी राशन प्रति दुकानदार लाभुकों को वितरण करना है।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरीक रविदास ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के जितने भी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार हैं। प्रति माह एक सौ फ़ीसदी राशन प्रति दुकानदार लाभुकों को वितरण करना है। साथ ही आगे कहा की अभी भी पिछले जनवरी-फरवरी एवं मार्च का प्रखंड क्षेत्र के 10 ऐसे चिन्हित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार हैं जिनका ऑनलाइन 90 फ़ीसदी से कम राशन वितरण हुआ है वह सभी दुकानदार 20 अप्रैल तक का समय दिया गया है 100 फ़ीसदी कार्ड धारकों को ऑनलाइन राशन वितरण करने हेतु नहीं करने पर 20 अप्रैल के बाद स्पष्टीकरण निकाला जाएगा संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार को निलंबन भी किया जा सकता है। इसकी सूचना सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को दे दी गई है।

Also Read: E-paper 08-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर