अब्दुल अंसारी
महेशपुर प्रखंड के ग्राम बडकियारी में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन सुनीराम हेंब्रम किसान के द्वारा फीता काटकर विधिवत किया गया आज माननीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर से 1700 करोड़ रुपैया डीवीडी के माध्यम से 8 करोड़ 50लाख किसानों के बीच रुपये का स्थानांतरण किया. और पूरे भारत में एक लाख 25 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किसानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र बडकियारी से किसानों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला पाकुड़ के जिला मंत्री नरेन साहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तमाल चन्द्र बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शेखर सिंह, सुकुमार मिश्रा, गौतम पाल, राजेंद्र रविदास, राम सागर रविदास, बुलेट शेख, तपन मंडल, धनंजय भंडारी, वरुण ठाकुर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों किसानों ने मोदी जी के लाइव टेलीकास्ट को देखें एवं सभी ने बहुत सराहनीय किया।







