बजरंग पंडित
पाकुड़ ।जिले के हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश्वर प्रसाद साहा के ऊपर लगे आरोप को लेकर सोमवार को बीईईओ रफीक आलम ने विद्यालय में जांच किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक के ऊपर लगे आरोप को गलत पाया गया। बीते 14 जुलाई को बरमसिया गांव के अभिभावकों की हस्ताक्षरित आवेदन बीईईओ को दिया गया था। जिसमे आरोप लगाया गया था कि बच्चो की नामांकन के नाम पर प्रधान शिक्षक द्वारा राशि की वसूली की जा रही है। इसी शिकायत के आलोक में बीईईओ ने ग्रामीणों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित शिकायत कर्ता पिंटू पांडे , आस मोहम्मद , ताहीरुद्दीन अंसारी , राजेन्द्र राय , रज्जाक अंसारी से पूछे जाने पर राशि वसूलने की बात पर सभी ने साफ इंकार कर दिया। सभी ने बताया कि आवेदन को बिना पढ़े हमलोगों से हस्ताक्षर कराया गया। राशि वसूलने की बात सरासर गलत है। आवेदन को विद्यालय के सहायक अध्यापिका झालो देवी के पति अशोक साहा ने लिखा है। इस सम्बंध में बीईईओ ने बताया कि शिकायत को लेकर विद्यालय में जांच की गई। जिसमें अभिभावकों ने राशि वसूलने की बात को साफ इंकार कर दिया। इसको लेकर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
Related Posts







