Search

June 27, 2025 2:00 am

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाकुड़ के प्रकोष्ठ में नौ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर की गई अहम बैठक।

सतनाम सिंह

नालसा नई दिल्ली एवम् झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी नौ सितंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में 5 अगस्त को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में जिला के सभी कार्यपालक पदाधिकारी के साथ अहम बैठक की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने आगामी नौ सितंबर 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में सभी संबंधित विभाग के संबंधित सुलहनिये वाद को समाप्त करने का निर्देश दिया साथ ही कई महत्वपूर्ण बिन्दु इ पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू एवं जिला के सभी कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर