Search

March 14, 2026 8:25 pm

प्रांतीय अभ्यास में विभाग संयोजक बने अमित साहा व विश्विद्यालय संजोयक बमभोला

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के 4 दिवसीय अभ्यास वर्ग गढ़वा में संपन्न हुआ।जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री श्री यागवल्यक शुक्ला राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक जो क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री जी उपास्थित थे,इस चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग में अभाविप ने अपने सभी प्रदेश के कार्यकर्ताओं को वर्ष भर कार्य करने की प्रशिक्षण दिया गया।
इस अभ्यास वर्ग में छात्रों को उनके रुचि के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाता है।इस प्रांतीय अभ्यास वर्ग में पाकुड़ जिले में संगठन के कुछ प्रमुख दायित्व की घोषणा को गई जिसमे जिला संयोजक गुंजन तिवारी विभाग संयोजक अमित साहा एवं विश्विद्यालय संजोयक बमभोला उपाध्याय को बनाया गया।
जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि इस अभ्यास वर्ग में विधार्थी परिषद के कार्यकर्तागण परिक्षिचित हो कर आगामी वर्ष भर जिले में संगठन के कार्य को गति देगी।
विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि देश के कैंपसो के अंदर ऐसे कई देश को तोड़ने वाली ताकते काम कर रही है जिसके सामने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चट्टान बन कर खड़े है।विद्यार्थी परिषद शिक्षा जीवन के लिए जीवन राष्ट्र के लिए के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है।आगामी समय में विधार्थी परिषद साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठ एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना देगी।विश्विद्यालय संजोयक बमभोला उपाध्याय ने बताया कि विधार्थी परिषद निरंतर छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करती आई है बहुत जल्द पाकुड़ में पी० जी० की पढ़ाई एवं अन्य विषयों को लेकर विश्विद्यालय का घेराव करेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर