सतनाम सिंह
जम कर उड़ाए रंग गुलाल
पाकुड़ में आज प्रांत यादव महासभा के द्वारा राजापारा स्थित काली तल्ला सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा कार्यकारी जिलाध्यक्ष कृष्णा यादव के द्वारा किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश सचिव अजय यादव एवं विशिष्ठ अतिथि में रामविलास यादव जी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस समारोह में प्रांतीय यादव महासभा के जिला महासचिव कालीचरण घोष सभी को संगठन के बारे में दायित्व के निर्वहन की जानकारियां दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा संगठन के प्रधान महासचिव नीरज यादव एवं युवासंगठन के जिला महासचिव वंशराज गोप अपने संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने अपने विचार रखें। सभी प्रांत यादव महासभा के सदस्यगण एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाया। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में प्रांतीय यादव महासभा के पाकुड़ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, प्रांतीय यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष पियूष घोष, सचिव नकुल यादव, कोषाध्यक्ष जय यादव सोशल मीडिया प्रभारी बैधनाथ यादव, सुजीत यादव, कोम्बो घोष,गोबिंद घोष, राजेश घोष, अभिनव यादव,राजा यादव, भारी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।









