Search

March 14, 2026 2:45 am

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मुखिया एवं पंचायत सचिव का एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन

राजकुमार भगत

ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने एवं स्टार रैंकिंग में अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करें मुखिया एवं पंचायत सचिव- डीडीसी

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-2 अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति पाकुड़ के द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मुखिया एवं पंचायत सचिव का जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सूचना भवन सभागार पाकुड़ में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त पाकुड़ सह नोडल पदाधिकारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मो० शाहिद अख्तर ने की। उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत विभिन्न विभागों के अभिसरण राशि से ग्राम पंचायत को कचरा प्रबंधन कर ओडीएफ प्लस बनाना है जिसमें मनरेगा, 15 वें वित्त आयोग एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वय से वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई है। जिसमें व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई प्रखंड स्तर पर गोबर गैस प्लांट समुदायिक (मॉडल) एवं ओडीएफ प्लस ग्राम तैयार करने पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें 70% स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं 30% 15 वें वित्त आयोग की राशि से निर्माण कार्य पूर्ण की जानी है।वहीं कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव ने विशेषकर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिला स्तर पर किए जाने वाले कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की उक्त कार्यों को मुख्यत: तीन चरण में किया जाना है। पहला चरण ग्राम स्तर पर कचरे का आकलन परिवार स्तर पर एवं समुदाय स्तर पर, दूसरा घर- घर जाकर कचरे का संग्रह/समुदाय स्तर पर, तीसरा पंचायत स्तर पर एकत्रित कचरे को प्रखंड स्तर पर निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पृथ्कीकरण केंद्र तक पहुंचाना आदि।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर जिला समन्वयक सुमन मिश्रा के द्वारा विस्तृत प्लान पर पीपीटी के माध्यम से उक्त कार्य योजना पर चर्चा की। मुखिया एवं पंचायत सचिव के जिम्मेदारियों को अवगत कराते हुए अपने ग्राम पंचायत को स्टार रैंकिंग दिलाने में समुदाय की सहभागिता तथा किए जाने वाले कार्यों में ज्यादा से ज्यादा जन जागरूकता करने की अपील की गई।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंचायती राज रितेश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक रितेश कुमार (एमआईएस) एवं इमरान आलम (आईईसी) कनीय अभियंता दिनेश कुमार मंडल, जेम्स मुर्मू, चंदन कुमार यादव सभी प्रखंड के प्रखंड समन्वयक सहित मुखिया एवं पंचायत सचिव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20230621 WA0033
IMG 20230621 WA0034 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर