सतनाम सिंह
पाकुड़ फाइनेंस बैंक में लाखों रुपए की गबन मामले में पाकुड़ नगर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामला बैंक का लाखों रुपए के गबन का है,जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2022 को बैंक के रिजिनल हेड बिहार के मधुबन निवासी बिपिन कुमार मल्लिक ने बैंक कर्मी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी सिद्धांर्थ दत्ता व शेख शहनजवाज के खिलाफ आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस कांड संख्या 55/22 दर्ज किया गया था। उसके बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाते थे लेकिन वह पुलिस के हाथ से फरार ही चल रहा था। शुक्रवार की अहले सुबह पाकुड़ नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को एक गुप्त सूचना मिली की सिद्धांर्थ दत्ता पश्चिम बंगाल स्थित अपने घर में है। पुलिस सूचना के एसआई सुभम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर पश्चिम बंगाल भेजा अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।







