रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के बरमसिया गांव के निवासी कालू दे ने बरहरवा समीप निवासी गुड़िया रविदास को बरहरवा के मंदिर में शादी किया शादी, शादी करने के दो दिन बाद लड़की को छोड़ लड़का हुआ फरार। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालू दे और गुड़िया रविदास दोनो का फेसबुक से हुआ प्यार। दोनो ने किया बरहरवा मंदिर में शादी और शादी के दो दिन बाद बरहरवा बाजार में लड़का, लड़की को नाश्ता करने के बहाने से छोड़ लड़का अपना घर भाग गया। दो दिन बाद शुक्रवार को लड़की के जीजा लड़का को शहरग्राम हटिया में पकड़ कर शहरग्राम मोड़ ले आया। मोड़ में शहरग्राम गांव के कुछ लोगो ने दिखा तो घटना के बार में पूछ दोनो पक्ष के लोगो को बुलाया। दोनो पक्ष के लोगो ने अपना– अपना बात रखा। दोनो के बात सुन शहरग्राम गांव के कुछ लोगो ने लड़का और लड़की को शनिवार को पाकुड़ कोर्ट में जा कर शादी करने का फैसला सुनाया। और फिलहाल दोनो लड़का– लड़की को शुक्रवार की रात लड़की के जीजाजी के घर पोखरिया में बिताने को कहा।

