बजरंग पंडित पाकुड़
एजेंट के माध्यम आटो से पाकुड़-हिरणपुर पहुंचाया जाता है टिकट
पाकुड़: झारखंड में प्रतिबंध के बावजूद नकली लाटरी टिकट बेचने का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। पाकुड़ और साहिबगंज जिले के सीमावर्ती इलाके में, इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसे लोग एटीएम लाटरी के नाम से जानते हैं। इस कारोबार से थोक विक्रेता मालामाल हो रहे हैं। वहीं इसे खरीदने वाले कंगाल हो रहे हैं।
आटो से पाकुड़, कोटालपोखर और हिरणपुर पहुंचाया जाता है टिकट,सड़क मार्ग में पड़ने वाले सभी जिम्मेदार को है जानकारी।
अवैध एटीएम लॉटरी का मास्टरमाइंड बरहरवा व तीनपहाड़ के रहने वाले मुजम्मिल व अंता प्रतिदिन बरहड़वा और कोटालपोखर में एटीएम लाटरी टिकट आटो के माध्यम से पाकुड़ व हिरणपुर में भेजता है। यहां रात में आटो से लाटरी टिकट हिरणपुर के कुछ युवक पाकुड़ व हिरणपुर ले जाते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर के अमीर, हमजा, बिट्टू , श्यामल, संदीप, सकू मिया, महादेव व कोटलपोखर के निखिल उर्फ बुल्ला,बुल्ला पूरे कोटालपोखर, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रोज के लाखों की भारी मात्रा में मोजामिल और अंता की अवैध एटीएम टिकट को खपाता है, बंटी एवं बरहरवा व बरहेट का मंटू व बरहरवा का जमीरूल के द्वारा भी रोज की ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में एटीएम लॉटरी को खपाने का जिम्मा है,सबके के अलग अलग छेत्र बटें हुए है,यह सभी अपने अपने क्षेत्रों में मास्टरमाइंड हैं। इन सभी मास्टरमाइंड के द्वारा पाकुड़ के शहरी सहित ग्रामीण इलाकों के अलावा हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया, महेशपुर में लॉटरी खपाया जा रहा है।जबकि मुख्य कारोबारी के यहां छापेमारी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी है।जिले में लॉटरी की बिक्री जमकर हो रही है और भोलेभाले लोग ठगी का शिकार हो रहे है और माफियाओं की चांदी कट रही है.मालूम हो कि झारखंड में लॉटरी की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है।फिर भी पाकुड़ में माफिया नागालैंड स्टेट में छप रहे लॉटरी के नाम पर एटीएम लॉटरी छापकर बेच रहे हैं।माफियाओं को ये धंधा सालों से चल रहा है और नागालैंड स्टेट लॉटरी के पुरस्कार का नंबर प्रकाशित होने पर उसी आधार पर एटीएम लॉटरी का पुरस्कार माफिया द्वारा दिया जा है।
पाकुड़ नगरनवी के संजू भी मालपहाड़ी छेत्र के भोले भले लोग को रोज बना रहे है संजू।
एटीएम लॉटरी टिकट जो पूरी तरह फर्जी है,इसके कई मालिक है जो एटीएम नुमा कागज बेच कर रोज का लाखों लूट रहे है,और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है।







