Search

March 12, 2026 5:35 pm

बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए पाकुड़ से बाबा जटाधारी सेवा संघ की निकली टीम

बजरंग पंडित

पवित्र श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लेकर जिलेभर से शिव भक्तों का देवघर की ओर रवाना होने का नजारा हर दिन दिख रहा है,भक्तिमय माहौल में शिव भक्त देवघर की ओर रवाना हो रहे है इधर द्वितीय सोमवार को बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए गुरुवार को भी बाबा जटाधारी सेवा दल के युवा शिव भक्तों का दल देवघर के लिए रवाना हुआ जिसमे बजरंग दल के साहिबगंज विभाग के विभाग संयोजक संदीप मंडल के साथ अन्य शिव भक्त भी शामिल है,विभाग संयोजक संदीप मंडल ने बताया की सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर सोमवार को देवघर पहुचेंगे जहां बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाएंगे यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है की बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकेंगे,इस सेवा दल के सभी शिव भक्तों में बाबा को जल चढ़ाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला,देवघर के लिए रवाना होने वाले शिव भक्तों में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री जवाहर सिंह,बाबा जटाधारी मंदिर के अध्यक्ष पियूष घोष,तरकनात सहा,अमर राय,गुरुदास, छोटू दफादार,राजा घोष,भोला सरदार,मेघदूत घोष,मिलन पांडे, कल्याण,गोपाल,गणेश शामिल थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर