Search

March 11, 2026 12:30 pm

बारह साल बाद शांतिपूर्वक निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़।प्रखंड के झेनागड़िया गांव में बारह साल बाद मुसलमानो का पर्व मुहर्रम का त्योहार बहुत ही शांतिपूर्वक से मनाया गया। जानकारी के अनुसार पिछले बारह वर्ष से कुछ ग्रामीणो के दबाव से मुहर्रम बंद था,परंतु कुछ युवाओ ने मुहर्रम का त्योहार को दोबारा शांतिपूर्वक से शुरू किया। कमिटी के सदस्य सद्दाम हुसैन, काबिल अंसारी, कारून अंसारी, समाद अंसारी, नूर इस्लाम अंसारी,सलामत सहित दर्जनों लोगों ने बताया बड़ी हर्ष के अमन व शांति के साथ इस बार पर्व को मनाया गया। साथ ही प्रखंड के जीतपुर, बड़ा सरसा, फूल पहाड़ी, रांगा में भी मुहर्रम पर्व धुमधाम से मनाया गया।इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम इस्लाम धर्म का नए साल शुरुआती महीना माना जाता है. मोहर्रम, बकरीद के 20 दिन बाद में मनाया जाता है. मुहर्रम का महीना इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। पर्व को देखते अप्रिय घटना न घटे जिसको देखते हुए लिट्टीपाड़ा पुलिस चौकन्ना दिखे। जगह जगह पर पुलिस मुस्तैद रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर