Search

March 17, 2026 8:22 pm

बाल विद्यापीठ में शत-प्रतिशत बच्चों ने लगाया एम आर का टीका

राजकुमार भगत

पाकुड़।स्थानीय बाल विद्यापीठ भगत पाड़ा पाकुड़ में खसरा एवं रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों ने एम आर का टीका लगाया। बाल विद्यापीठ के संचालक सह झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला सचिव राजकुमार भगत ने बताया कि बाल विद्यापीठ में 19 अप्रैल को टीका लगाने की तिथि तय की गई थी। बावजूद समय पर कोई भी एएनएम नही पहुंची। इधर काफी संख्या में अभिभावक स्कूल में आकर जमा हो गए। काफी जद्दोजहद के बाद बार-बार इधर-उधर फोन करने के पश्चात 1 एनएम तथा उनके सहयोगी के भेजा गया । 10:00 बजे से वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हुआ जो लगभग 12:30 बजे तक चला। इस दरमियान विद्यालय में नामांकित सभी 65 बच्चों ने वैक्सीनेशन में भाग लिया तथा एम आर का टीका लगाया । इतना ही नहीं सूची उपलब्ध कराने के बाद तीन छात्र अलग से नामांकन कराए थे, उन्होंने भी एम आर का टीका लगाया ।अर्थात कुल 65 बच्चों में से अतिरिक्त नए नामांकन के 3 बच्चों के टीका लगाने से कुल 68 बच्चों ने टीका लगाया। राजकुमार भगत बताते हैं कि टीकाकरण को लेकर सजग होकर लगातार छात्रों की मीटिंग, अभिभावकों की मीटिंग, लिखित सूचना ,मौखिक सूचना , व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी जा रही थी । अभिभावकों को लगातर जागरूक किया जा रहा था। इसके अलावा शिक्षकों ने घर घर जाकर इस बात की सूचना दी थी एवं खसरा रूबेला से होने वाले हानियों के बारे में और टीका के लाभ के बारे में बताया था। खुशी की बात यह है कि सभी अभिभावकों ने इसमें रूचि ली और विद्यालय आकर अपने अपने बच्चों का टीकाकरण कराया । शत-प्रतिशत बच्चों टीकाकरण होने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है । लक्ष्य से 3 बच्चे ऊपर 68 बच्चों ने टीका लगाया। विनोद कुमार जी की अहम भूमिका रही जिन्होंने मैनेज कर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की ।इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक ऋचा
कुमारी नवमी कुमारी रामधन मुर्मू ज्योति कुमारी गंगासागर पंडित में अहम भूमिका अदा की।

IMG 20230419 WA0013 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर