Search

March 12, 2026 6:14 am

बिगत दस माह से राशन नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित पहाड़ियां समुदाय ने किया सड़क जाम

पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा मे आदिम जनजाति समाज के ग्रामीणों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत मिलने वाली अनाज दस महीने से नहीं मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया.जाम होने से गाड़ी की लंबी कतारें लग गई जिससे गोड्डा, दुमका गोविंदपुर सड़क में घंटो तक आवागमन बाधित रही. ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत मिलने वाली अनाज दस महीने से नहीं मिला हैं इसको लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जानकारी दी गई थी लेकिन उनके द्वारा कोई पहल नहीं किया गया मजबूर होकर ग्रामीण सड़क पर उतरे.आपको बता दे की इस सम्बन्ध मे पहले भी रोड जाम कर चूका.वही इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी का कहना है कि तकनीकी कारणों से लेप्स हो जाने के वजह से अनाज नहीं मिला है प्रयास किया जा रहा हैं ताकि अनाज मिल जाएं.इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद करीब चार घंटे बाद जाम को हटाया गया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर