Search

March 15, 2026 3:35 pm

बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत चार दिवसीय गड्ढा खोदो अभियान के तहत बीडीओ ने किया बागवानी स्थल का निरीक्षण

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के कुल 70 एकड़ भूमि में आम बागवानी योजना के लिए कुल 13440 गड्ढे की खुदाई के लक्ष्य को पूरा करने हेतु आज दिनांक 02.06.2023 (शुक्रवार) को प्रखंड लिट्टीपाड़ा के बड़ा सरसा एवं लिट्टीपाड़ा पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी स्थल का निरीक्षण प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में गड्ढा खोदो अभियान के तहत अगले 2 दिनों में गड्ढा खोदने के लक्ष्य को शत् प्रतिशत पूरा करने के लिए सम्बंधित लाभुक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया। बागवानी स्थल के निरीक्षण के क्रम में बीपीओ मानिक दास, कनीय अभियंता नैयर आलम, बिजय रविदास, रोजगार सेवक, दिनेश साहा, प्रकाश साहा, एफटीसी, जेएसएलपीएस सेलेस्टीना मुर्मू, सीएफपी के एनआरएम एक्सपर्ट रोहित मांझी, साहरुख आलम एवं लाभुक समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230602 WA0031
IMG 20230602 WA0030 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर