Search

March 20, 2026 3:53 pm

बीजीआर कोल कंपनी व पाकुड़ जिला प्रशासन के संयुक्त पहल पर दो दिवसीय जनजातीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

कल इस कार्यक्रम के तहत बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर साधना सरगम पहुंचेगी पाकुड़

पाकुड में बीजीआर कोल कंपनी और जिला प्रशासन के सयुक्त रूप से शहर के आरजे स्टेडियम में दो दिवसीय जनजातीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया जा रहा है….जिसका विधिवत उद्घाटन डीसी वरुण रंजन,डीएफओ रजनीश कुमार,बीजीआर के अधिकारी सहित अन्य ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया…यह कार्यक्रम सीएसआर के तहत आयोजित हो रहा है…इस दौरान विभिन्न तरह के जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता किया गया…विभिन्न जगहों से आये प्रतिभागियों ने अपना अपना प्रतिभा दिखाया और नृत्य किया जा रहा है…इस प्रतियोगिता में विभिन्न जगह से आये दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में आज शाम को स्टीफन टुडू के द्वारा गाना की प्रस्तुति किया जाएगा साथ ही कल बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर साधना सरगम पाकुड पहुँच रही है उनके द्वारा कल शाम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा…साधना सरगम के द्वारा गाये बॉलीवुड के विभिन्न गीतों की प्रस्तुति की जाएगी…इस मौके पर डीसी वरुण रंजन ने कहा कि सीएसआर के तहत शहर के आरजे स्टेडियम में दो दिवसीय जनजातीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है…इसमे विभिन्न तरह के नृत्य का प्रस्तुति किया जा रहा है…इस तरह के कार्यक्रम करने का उदशेय है कि आदिवासी कलाकरों को एक मंच देना जिससे वे अपनी प्रतिभा को दिखा सके…जो भी इस प्रतियोगिता में बेहतर नृत्य प्रदर्शन करंगे उन्हें सम्मनित किया जाएगा..

 

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर