Search

March 16, 2026 3:49 am

बीपीओ ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कई योजनाओं का निरीक्षण किया

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया पंचायत के पत्थरडांगा में शुक्रवार को बीपीओ जगदीश पंडित ने कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया । साथ ही बीपीओ ने सुकलाल मिर्धा एवं हराधन मिर्धा के जमीन पर मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत संचालित आम बागवानी योजना की समीक्षा की । उन्होंने लाभुकों को ससमय पटवन करने , मिट्टी भरने एवं साफ सफाई का निर्देश दिया साथ ही पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को मनरेगा के तहत संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्ता पुर्वक पूर्ण करने एवं योजनाओं में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया । बीपीओ ने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत योजनाओं का निरीक्षण किया गया । साथ ही जहां-जहां घेराबंदी नहीं हुआ है जल्द से जल्द घेराबंदी करने का निर्देश दिए। घेराबंदी के बाद ससमय पटवन करने का भी निर्देश दिए। मौके पर साहयक अभियंता रोहित गुप्ता , कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू , पंचायत सचिव ,मुखिया अनिता सोरेन सहित लाभुक एवं रोजगार सेवक द्रोथी मुर्मू उपस्थित थे।

IMG 20230526 WA0058 1
IMG 20230526 WA0057

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर