Search

March 12, 2026 3:52 pm

बैंक ऑफ़ इंडिया सोनारपारा और बिरकिट्टी शाखा के और से कैंप का हुआ आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर में बैंक ऑफ़ इंडिया सोनारपारा और बिरकिट्टी शाखा एवं l जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर सखी के तहत कैम्प का आयोजन महेशपुर प्रखंड के दमदमा पंचायत में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक श्री दिनेश प्रसाद ने विभिन्न योजनाओं को विस्तारपूर्वक सभी को समझाया। कार्यक्रम में सखी दीदी के बीच ऋण स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में 82 नये ग्रुप का बैंक लिंकेज हेतु फॉर्म सृजित किया गया साथ ही स्टार सखी स्कीम के तहत 06 फॉर्म जमा किए गए। मौक़े पे उपस्थित जेएसएलपीएस के बीपीएम श्री आशीष कुमार ने सभी दीदी को बैंक लिंकेज के फ़ायदे बताये और ज़्यादा से ज़्यादा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सोनारपारा के शाखा प्रबंधक श्रीआंश सिंह, बिरकिट्टी के शाखा प्रबंधक फ़्रांसिस हेंब्रम एवम् पंचायत समिति के सदस्य उपस्थिति रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर