Search

March 16, 2026 10:58 am

बोलेरो और बाईक की आमने सामने की टक्कर से बाईक चालक हुआ घायल

पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क करियोडीह के समीप बोलेरो एवं बाईक के आमने सामने की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शहरपुर निवासी माईकल सोरेन हिरणपुर की ओर से आ रहा था वहीं विपरीत दिशा आ रही बोलरो से टक्कर हो गया जिससे बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मौका देख चालक ने बोलेरो को लेकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लिट्टीपाड़ा पुलिस को दिया। सूचना पाकर एएसआई खुदीराम हेंब्रम घटनास्थल पर पहुंचकर आनन फानन में घायल को हिरणपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल का ईलाज जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर