Search

March 20, 2026 8:08 pm

ब्याहुत समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़, महाआरती और भंडारे में दिखी श्रद्धा।

शिव शीतला मंदिर प्रांगण में चल रहे । ब्याहुत समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को शीतला मंदिर छठ पोखरा से कलश में जल भरकर महिलाओं ने मंदिर परिक्रमा की , तत्पश्चात प्रतिमा का शुद्धिकरण को लेकर वैदिक मंत्र उच्चारण करते हुए कलश के जल से भगवान बलभद्र की प्रतिमा का स्नान आदि कराकर श्रृंगार पुजन किया गया । पूरे दिन पूजा अर्चना चलती रही लोग आते जाते रहे ।शिव शीतला मंदिर के आसपास वैदिक मंत्र उच्चारण की ध्वनि से क्षेत्र भक्तिमय हो गया । दोपहर बाद हवन हुआ । सांयकाल में भगवान बलभद्र को 56 प्रकार का भोग लगाया गया और महाआरती हुआ। आरती में समाज सैकड़ों सदस्य महाआरती में शामिल हुए। महा आरती के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी भागीदारी निभाई । भक्त अपने-अपने तरीके से अपने कुल देवता की सेवा कर दरबार में हाजिर होकर उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे थे। मौके पर ब्याहुत समाज के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव अशोक कुमार भगत जगदीश भगत मुन्ना भगत , दिलीप भगत,राजेन्द्र भगत,राजीव भगत काली शंकर भगत,राजा भगत, अभिषेक भगत,अमर भगत, सन्नी भगत, कैलाश भगत गौरीशंकर भगत,तारकेश्वर भगत,अमन भगत, संजय भगत बद्री भगत शिवानंद भगत विनय भगत व समाज की महिला अध्यक्ष रश्मि भगत के अलावा लेना भगत जुगनू भगत रीना भगत मधुर माला देवी सरिता भगत माला देवी, लीला भगत के अलावा अन्य मौजूद थे ।

img 20250423 wa00268977276874999404692

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर