Search

March 14, 2026 6:05 am

ब्यूटी पार्लर प्रबंधन पर तीस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

राजकुमार भगत

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के हूनर दीदियों का ब्यूटी पार्लर प्रबंधन पर तीस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य निदेशक आरसेटी झारखंड शशि भूषण मिश्रा, निदेशक आरसेटी पाकुड़ कृष्णा दास, जेएसएलपीएस पाकुड़ के जिला प्रबंधक (कौशल) मोहन साहा और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार वर्धन ने संयुक्त रुप से किया।निदेशक आरसेटी झारखंड शशि भूषण मिश्रा ने दीदियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दीदियों को आय में वृद्धि के कई उपाय बताते हुए हौसला बढ़ाए। उन्होंने स्वरोजगार के साथ ही जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्त्व को बताएं।
जिला प्रबंधक (कौशल) मोहन साहा ने हुनर योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला के 128 पंचायत के हूनर दीदियों को आरसेटी से ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण होना निर्धारित है। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय कर महिलाएं स्वालंबी बन सकती हैं। पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं। दीदियों को ब्यूटी पार्लर के साथ ही विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी।आज के इस कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई, मोतीलाल साहा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की प्रशिक्षक सुनीता देवी बर्मा हैं।

IMG 20230620 WA0027
IMG 20230620 WA0028 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर