सतनाम सिंह
हिरणपुर(पाकुड़)बुधवार सुबह हिरणपुर सुभाष चौक निकट ब्लीचिंग पावडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। इस दुर्घटना से जानमाल की कोई क्षति नही हुई। मध्यप्रदेश से ब्लीचिंग पावडर लोडकर ट्रक संख्या जेएच 02 ए वाई 2545 हिरणपुर के रास्ते हिली मालदा जा रहा था कि सुबह करीब चार बजे मिशन पथ में अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे बिजली तार भी टूटकर बिखर गया। वही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। कुछ देर बाद ट्रक को किसी तरह निकाला गया। सुबह घटना होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। क्योंकि सुबह बाजार में लोग नही थे।







