प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के सूरजबेड़ा पंचायत के बरमसिया के समीप स्थित शिक्षित बेरोजगार होटल में बुधवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी दिनांक 10 अक्टूबर को समय 11बजे दिन मंगलवार को चितलो फॉर्म आम बागान में भाजपा लिट्टीपाड़ा मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के होने वाले बैठक को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बनेश्वर सोरेन ने कहा कि एस. टी मोर्चा मंडल कार्यसमिति टीम को सशक्त करने हेतु बैठक किया जाना है जिसमें सभी पंचायत में बूथ कमेटी बनाया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा एस. टी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किसटू सोरेन,जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश मुर्मू,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया,महामंत्री जोसेफ मरांडी, महिला मोर्चा प्रभारी अनिता मुर्मू ,श्यामलाल मुर्मू,राजीव पहाड़िया,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।