Search

March 16, 2026 5:20 am

भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक प्रभारी सह महाजनसंपर्क अभियान के पाकुड़ जिला संयोजक दानिएल किस्कू, प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मराण्डी,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी,जिला उपाध्यक्ष तपन मण्डल,जिला मंत्री रामचन्द्र साह,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा, भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, के उपस्थिति में हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए 30 मई से 31 जून तक महा जनसंपर्क अभियान के तहत हम जनता के बीच जाएंगे और आने वाले 2024 का चुनाव मैं नरेंद्र मोदी की सरकार बने इसके लिए जनता से आशीर्वाद मांगने का कार्य हमारे पार्टी के लोग महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से करेंगे। उपस्थित अन्य के द्वारा भी बारी बारी से सभी ने अपना संबोधन किया।बैठक में मुख्य रूप से बूथों के कमिटी की समीक्षा,आजीवन सहयोग निधि एवं महाजनसंपर्क अभियान के तहत निर्देशित कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन किया गया। मौके पर
मोहन चौबे,सभी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230525 WA0042
IMG 20230525 WA0041 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर