Search

March 16, 2026 5:18 am

भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक संपन्न

राजकुमार भगत

भाजपा के द्वारा 9 सालों में किए गए विकास के कार्यों को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

पाकुड़ भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर कार्यसमिति बैठक नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में, की गई।जिसमे लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानियल किस्कू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ,राजमहल विधानसभा के प्रभारी बाबूधन मुर्मू , भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ प्रसाद भगत उपस्थित हुए । बैठक मैं 2024 चुनाव को लेकर हुई विशेष चर्चा की गई ।साथ ही साथ केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक घरों तक पहुंचाने की भी जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। संगठन की मजबूती और पार्टी के द्वारा दिए गए जनसंपर्क महाअभियान को बूथ स्तर पर करने की बृहद चर्चा हुई।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता और आज के बैठक के प्रभारी दानियाल किस्कू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के सरकार में गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया प्रधानमंत्री के द्वारा गरीब अन्न योजना के तहत गरीबों तक अन्न मुहैया कराने हेतु सरकार लगातार तत्पर हें।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद ,नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष अजय भगत, नगर उपाध्यक्ष मनोरमा देवी ,नगर मंत्री श्रीकांत भूईमाली भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री पवन भगत, भाजपा नेता रूपेश कुमार भगत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह,युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष जीतू सिंह, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रतन भगत ,अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक ,सुमित भास्कर, भोला सरदार अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230525 WA0049 1
IMG 20230525 WA0048

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर