धीरेन साहा
पाकुड़िया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार कल रांची में सचिवालय घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को शाम 05:00 बजे पाकुड़िया सिदो कान्हु चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया । मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, बृजमोहन चौबे, मंडल अध्यक्ष विजय भगत, हृदयानंद भगत,अजजा जिला अध्यक्ष जोगेश टुडू,बरसन टुडू उमाशंकर सिंह, जयदेव साहू, संतोष मिर्धा,पाचू राय,लालबाबू मिर्धा,सनातन सोरेन आदि उपस्थित थे।







