राजकुमार भगत
पाकुड़। 6 अप्रैल को 44 वा स्थापना दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की एक बैठक पाकुड़िया के शहरपुर में जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में की गई।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, लोकसभा संयोजक संजीव भगत ,लोक सभा विस्तारक मनोज सिंह उपस्थित रहे.
तय किया गया कि 6 अप्रैल को भाजपा अपना स्थापना दिवस के दिन 12 मंडलों में कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराएंगे. झंडोत्तोलन के पश्चात ठीक सुबह 9:45 सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनेंगे।पार्टी का संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में 6 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे कार्यकर्ताओं की टोली जिला कार्यलय से पदयात्रा करते हुए हिरणपुर पहुंचेगी. जहां सुभाष चौक में झंडोत्तोलन किया जाएगा।11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव किया जायेगा।
बैठक में वरिष्ठ नेता दानियल किस्कू, अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष,दुर्गा मरांडी, बाबूधन मुर्मू,पूर्व विधायक सुफल मरांडी, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, जिला महामंत्री विजय भगत,जिला मंत्री जामु मरांडी, नोरेन साह, साहेब हांसदा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा,अजजा आशीष हेंब्रम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







