Search

March 18, 2026 4:16 am

भीषण अग्निकांड की घटना में दर्जनों घर जलकर राख,लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान

घटना में बाइक, मवेशी ,व लाखों की कीमती सामान जले

उधवा।राधानगर थाना क्षेत्र के चांदशहर गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक एक घर में आग लगने से पड़ोस के दर्जनों घर जलकर राख हो गया। अग्निकांड में लाखों रुपए का संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रुबवान शेख के घर के समीप एक जलवान के ढेर में अज्ञात व्यक्ति ने बीड़ी पीकर फेंक दिया।जिससे आग तेजी से भड़क गई।आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पछुआ हवा बहने के कारण आग तेजी से चारों ओर फैलने लगी।इस दौरान आग की चिंगारी घरों में गिरने से आग एक एक कर दूसरे के घरों को भी चपेट में ले लिया।जिससे नाजीर शेख,ताजीमुद्दीन शेख,राजेश रजक,दौला शेख,मोहम्मद शेख,मोती शेख,मंगलू शेख,बदरूल शेख, इंटा शेख,बाबुल शेख मोजहिर नदाब, केसना, गियास शेख,सुकुर शेख,सदरू शेख, अब्रा शेख, नहजुल शेख,तस्लीम शेख की घरों को अपने चपेट में ले लिया। वहीं आगलगी की घटना सुनकर स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।उधर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।आग इतनी भयावह थी कि एक जगह आग पर काबू पाते ही दूसरे जगह आग लग जाती थी।लोग अपने अपने घरों के समान,मवेशियों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने लगे।उधर स्थानीय लोगों ने चपाकल, कुआं तथा पंप सेट से आग बुझाने का प्रयास करने लगा।आग पर काबू नही पाने के कारण उधर घटना की सूचना राधानगर पुलिस को दिया।सूचना पाकर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।घटना में रूबवान शेख के घर में रखे सारा सामान,सदरू शेख के घर में रखे सामान,नया स्पेलेंडर मोटरसाइकिल,दौला शेख के घर,सुकुर शेख के घर में रखे दो पलंग,नगदी आठ हजार,दो मवेशी,गियास़ शेख के 20 मन गेहूं,कपड़ा,साइकिल तथा बक्सा,नाजिर शेख के छत पर रखे हजारों का जलवान समेत कई परिवार को भारी नुक़सान पहुंची है। अग्नि पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

IMG 20230406 WA0027
IMG 20230406 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर