Search

March 12, 2026 5:36 pm

मंडलकारा में हुआ जेल अदालत का आयोजन।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज रविवार 16 जुलाई 2023 को मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार , अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री निर्मल कुमार भारती, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार ने कैदियों के हित से संबंधित एवम् प्ली बारगेनिंग समेत कई अहम कानूनी जानकारी कैदियों को देते हुए जागरूक की । साथ ही बताया कि इस प्रक्रिया में आपराधिक मुकदमों का निपटारा शीघ्रता से होता है क्योंकि प्ले वारगेनिंग में न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती और वह निर्णय अंतिम निर्णय होता है साथ ही हर स्तर पर न्यायाधीशों का कामकाज पर राज्यों की लागत की बचत करता है। ऐसे कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कैदियो को कानूनी जानकारी दी गई।कोई सुलहनीय वाद नहीं रहने के कारण वाद का निष्पादन नही किया गया। मौके पर जेल अधीक्षक कुमार आशुतोष एवम् जेलर ललन भारती मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर