Search

March 18, 2026 10:41 am

मंडल कारा में लोक अदालत का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

Also Read: E-paper 26-02-2026

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज रविवार को मंडल कारा में लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में अपर न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड अजय कुमार गुड़िया की उपस्थिति में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार ने कैदियों के हित से संबंधित एवम् प्ली बारगेनिंग समेत कई अहम कानूनी जानकारी कैदियों को देते हुए जागरूक की । साथ ही अपर न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ श्री अजय कुमार गुड़िया ने प्ली बारगेनिंग के इस प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक जिक्र करते हुए बताया कि इस प्रक्रिया में आपराधिक मुकदमों का निपटारा शीघ्रता से होता है क्योंकि प्ले वारगेनिंग में न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती और वह निर्णय अंतिम निर्णय होता है साथ ही हर स्तर पर न्यायाधीशों का कामकाज पर राज्यों की लागत की बचत करता है। ऐसे कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कैदियो को कानूनी जानकारी दी गई।कोई सुलहनीय वाद नहीं रहने के कारण वाद का निष्पादन नही किया गया। मौके पर जेल अधीक्षक एवम् जेलर ललन भारती मौजूद रहे।

Also Read: E-paper 14-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर