Search

March 12, 2026 4:32 am

मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने बीजेपी सरकार पर की घोर निन्दा।

सतनाम सिंह

झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, उदय लखमानी ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी से जहां युवा परेशान है वहीं बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है lमणिपुर में 4 जुलाई को हजारों की भीड़ पुलिस हिरासत से दो आदिवासी महिला को जबरन ले जाती है,उसके साथ गैंग रेप होता है और सरे आम नंगा घुमाया जाता है,कई दिनों तक पुलिस एफ आई आर दर्ज नहीं करती है l18 तारीख को वीडियो वायरल होने, जनता के आक्रोश एवं विपक्ष के आवाज बुलंद करने के बाद एफ़ आई आर दर्ज किया जाता है l इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ हैl कुछ दिन पूर्व मध्यप्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी पुरुष के ऊपर पेशाब करने की शर्मनाक घटना घटित हुई थी l इन घटनाओं को देखते हुए यह सब झलकता है कि बीजेपी आदिवासी विरोधी है lएक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी जी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं वहीं भाजपा शासित प्रदेश मणिपुर में बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है lमोदी जी राज्यों के चुनाव में विकास एवं सुरक्षा के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने की वकालत करते हैं lवहीं मणिपुर मे डबल इंजन की सरकार 80 दिनों से लगातार हो रही हिंसा को रोकने में पूर्णतः विफल रही है lमोदी जी एक बार भी मणिपुर हिंसा पर कुछ नहीं बोलते l मोदी सरकार सभी मुद्दों पर विफल साबित हो रही है l आने वाले चुनाव में देश की जनता केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर