धीरेन साहा
महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में फोटो युक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के निमित्त समावेशी एवं त्रुटि मतदाता सूची के निर्माण के लिए बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दी गई. जिसमें महेशपुर बूथ संख्या 1 से 100 तक के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया. बीएलओ व सुपरवाइजरों को बतौर प्रशिक्षक सीओ रितेश जायसवाल व अमित आर्या ने बारी- बारी से बताया कि दिनांक 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना है. मौके पर सीओ रितेश जायसवाल, बीडीओ उमेश मंडल, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित आर्या, गौरभ तिवारी सहित बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद थे।
Related Posts







