Search

March 14, 2026 1:23 am

मध्य विद्यालय मोंगला बांध के उत्तीर्ण छात्र, छात्रा का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

धीरेन साहा

पाकुड़िया संवाददाता प्रखंड स्थित मोंगलाबांध मध्य विद्यालय के एक छात्र का राष्ट्रीय सघन सह मेघा छात्रवृति (एनएमएमएस) में चयन एवं एक छात्रा का नवोदय विद्यालय परीक्षा में उत्तीर्ण करने के बाद गुरुवार को छात्र छात्रा के माता-पिता की उपस्थिति में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के द्वारा दोनों छात्रों को मिठाई खिलाया गया एवं उनके माता पिता को माला पहनाकर स्वागत किया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप साहा ने बताया कि छात्र प्रेम कुमार पिता दिलीप पाल ग्राम मोगलाबान्ध के रहनेवाले एनएमएमएस के परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लगातार 4 वर्षों तक वर्ग 9 से वर्ग 12 तक प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि के रूप में 12 हजार रुपया राज्य सरकार देगी । साथ ही छात्रा नेहा कुमारी पिता रंजीत पाल शैक्षणिक सत्र 2022-23 की नवोदय विद्यालय की परीक्षा में उत्तीर्ण हुई है जिससे विद्यालय का नाम रौशन हुआ है। यह दोनों छात्र विद्यालय के साथ-साथ प्रखंड का भी नाम रौशन किया है। मौके पर दोनों छात्रों के माता-पिता ने कहा कि इसका सारा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों का है जबकि विद्यालय में शिक्षक कम है फिर भी विद्यालय के बदौलत आज यह मुकाम हासिल किया है । मौके पर विद्यालय के शिक्षक आदिनाथ मुखर्जी , शिबू मुर्मू , रोजी भंडारी एवं अभिभावक उपस्थित थे ।

IMG 20230622 WA0035
IMG 20230622 WA0036 1
IMG 20230622 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर