संजीत मुखर्जी
इस कार्यक्रम के तहत् लोगों को लगातार मिल रही है लाभ
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन कार्यक्रम सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। आज शुक्रवार को मध्यस्थता केंद्र में मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर जागरूक करते हुए मेडियटर राजीव कुमार झा ने कहा की इस कार्यक्रम के तहत् मध्यस्थता के माध्यम से मिलने वाली कानूनी सुविधाओ का लाभ लगातार लोगो के बीच 29 मई से दी जा रही है जो 14 जून तक अपने लंबित वादों को त्वरित न्याय हेतु आवेदन कर वादों का निष्पादन करा सकते है इसके अलावे जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पीएलवी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को प्राधिकार से मिलने वाली निः शुल्क सुविधाओ के बारे में निरंतर जागरूक किया जा रहा हैं। जिसमे इस कार्यक्रम के तहत् जमीन वाद, मोटर दुघर्टना क्षतिपूर्ति वाद, श्रम विवाद, पानी बिल, बिजली बिल समेत अन्य सिविल वाद जिन्हें मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया जा सके ऐसे मामलों का सुलह समझौता कर आपसी सहमति से वाद का निष्पादन समय धन को बचत करते हुए त्वरित न्याय दिलाना है।वही पीएलवी कमला राय गांगुली ने कहा कि निः शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर कानूनी वादों को आपसी सहमति से खत्म कर दोनों पक्ष अपने बीच शांतिपूर्ण वातावरण बनाएं आपस में सारे मतभेद को मिटाए और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए ।मिलन पखवाड़ा के तहत् अहम कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। वही फ्रंट ऑफिस में उत्पल मंडल, मध्यस्थता केंद्र में मेडिएटर राजीव कुमार झा , पीएलवी कमला राय गांगुली, नीरज कुमार राउत साथ ही मैनुल शेख ने रहसपुर पंचायत के हाटपोखर में जागरुक करते हुए जागरुक पर्ची भी बांटी।








