संजीत मुखर्जी
आपकी आपसी सहमति ही दोनों पक्षों की जीत है
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन कार्यक्रम सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। आज गुरुवार को मध्यस्थता केंद्र में मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर जागरूक करते हुए मेडियटर मो सबिरुद्दीन ने कहा की इस कार्यक्रम के तहत् सुझाव, परामर्श सेवाएं, दृश्य श्रव्य माध्यम से मध्यस्थता के द्वारा आपस में दोनो पक्षों को ही विवाद का समाधान ढूंढने का अवसर मिलता है मध्यस्थता में भाग लेना पूर्णतः वादी एवम् प्रतिवादी की सहमति पर निर्भर है। वही मीडिएटर सुमित्रा रानी सिंह ने कहा कि इसका लाभ लेने का अधिकार ऐसे सभी लोग है जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक नहीं है साथ ही महिलाएं,बच्चें निःशक्त व्यक्ति समेत अन्य योग्य व्यक्ति जिसे कोर्ट फीस, सरकारी खर्च पर वकील,निः शुल्क सभी प्रकार के दस्तावेज़ वाद संबन्धित मिलता है ऐसे तमाम कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। पाकुड़ प्रखंड के सदर अस्पताल में पीएलवी सायम्म अली, हाटपाड़ा क्षेत्र एवम् आस पास मैनुल शेख़, गांधाईपुर पंचायत के सुदूर ग्रामीण इलाकों में अमूल्य रत्न रविदास, पाकुड के नामुपारा में पीएलवी कमला राय गांगुली, हिरणपुर प्रखंड के बागशीसा ग्राम में विजय राजवंशी, वही महेशपुर प्रखंड के जयनगरा पंचायत के सेनपुर गांव में चंदन रविदास, आमडापाड़ा में हरेन्द्र कुमार मालतो,वही पाकुड़िया प्रखंड के मोगलाबंध में पीएलवी सीमा साह ने जागरूक की। साथ ही इसके अलावे सभी पीएलवी अपने अपने विधिक सहायता केंद्र, फ्रंट ऑफिस में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर मध्यस्थता के दौरान मिलने वाली कानूनी सुविधाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जागरूक पर्ची ,पुस्तिका बांट लोगो को लंबित अथवा आपसी मतभेद को जड़ से मिटाने हेतु लाभ उठाने की अपील की गई। मौके पर पीएलवी उत्पल मंडल, अमूल्य रत्न रविदास, पिंकी मंडल, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।









