संजीत मुखर्जी
झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देश पर मन का मिलन पखवाड़ा के कार्यक्रम के माध्यम से रविवार को भी पारा लीगल वोलेंटियर द्वारा जागरूकता अभियान पाकुड़ प्रखंड के गोकुलपुर , गोसाईपुर समेत आस पास के क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के तहत मधस्थता सह कानून के विशेषता महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की गई वही हिरणपुर प्रखंड के डांगापारा क्षेत्र में विजय राजवंशी द्वारा जागरूक की गई। साथ ही महेशपुर प्रखंड के अर्जुनदाह पंचायत के ठाकुरटोला गांव में चंदन रविदास द्वारा जागरुक कर माधस्थता को चुन वाद को निष्पादन करने का सलाह दी गई।आज के इस कार्यक्रम में मध्यस्ता पर विशेष जोर देते हुए जागरूक की गई। जागरुक हेतु सभी पीएलवी द्वारा लगातार जागरूक पर्ची, पुस्तिका बांटा जा रहा है।मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, अमूल्य रत्न रविदास, याकुब अली विजय राजवंशी उपस्थित रहे।










