धीरेन साहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 103 वें एपिसोड को सुनने को लेकर रविवार को महेशपुर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। वही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 83, 84 सहित कई बूथों में इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ सुना. मौके पर साधन ठाकुर, संदीप भगत, आशीष सिंह, पुलक घोष, बबलू यादव, रामसागर दास, सरबन ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






